UP Gramin Prathma Bank manager dies in road accident
- फोटो : HASANPUR
बैंक ड्यूटी के बाद घर लौट रहे यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक के प्रबंधक चंद्रमोहन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा जनपद रामपुर क्षेत्र में हुआ। प्रबंधक की मौत की सूचना से बैंक के स्टाफ में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर निवासी चंद्रमोहन सिंह (36) हसनपुर क्षेत्र के गांव छपना में स्थित यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक की शाखा में प्रबंधक थे। वह हसनपुर में किराए पर मकान लेकर रहते थे। यहीं से वह रोजाना बैंक जाया करते थे। बुधवार को बैंक में ड्यूटी के बाद वह घर लौट रहे थे। रामपुर क्षेत्र में उनकी कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह ने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी छोड़ी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, उनकी मौत की सूचना से बैंक के स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर ने बैंक पहुंचकर स्टाफ के साथ संवेदना व्यक्त की। बैंक स्टाफ का कहना है कि उनकी चुुनाव में ड्यूटी रही थी। इस बीच वह कई दिनों से अपने घर नहीं गए थे। बुधवार को वह बैंक ड्यूटी के बाद अपने घर के लिए निकले थे।