युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज
युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को ढूंढ़ने निकली मां और गांव लोगों को वह तालाब किनारे मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके दोस्त पर मिलीभगत होने का केस दर्ज किया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को युवक मंगलवार की रात साढ़े दस बजे बहला फुसला कर ले गया। उसको यह जानकारी हुई तो वह गांव के दो लोगों को साथ लेकर बेटी को तलाश करने निकली।
गांव के आस पास बेटी को ढूंढ़ते रहे। मंगलवार की तड़के साढ़े चार बजे गांव के निकट एक मछली के तालाब किनारे उसकी बेटी बदहवास हालत में मिली। पूछने पर बेटी ने आपबीती बताई। युवक मोहित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। साथ बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव भागरौला निवासी सुंदर भी उसके साथ था।
पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामले में मोहित व सुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।