फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: अमरोहा में बसपा प्रत्याशी नावेद अयाज की गाड़ी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Feb 2022 10:16 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

शनिवार की रात बसपा प्रत्याशी नावेद अयाज हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी एडवोकेट की बेटी की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह से लौट रहे बसपा प्रत्याशी नावेद अयाज की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना में वे बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गाड़ी में लगे गोली के निशानों की जांच पड़ताल की है। घटना के बाद बसपाइयों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए गाड़ी की फॉरेंसिक जांच करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन


अमरोहा नगर निवासी नावेद अयाज अमरोहा विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी हैं। शनिवार की शाम छह बजे चुनावी प्रचार प्रसार थम गया था। इसके बाद प्रत्याशियों को डोर टू डोर जनसंपर्क करने की अनुमति थी। शनिवार की रात बसपा प्रत्याशी नावेद अयाज हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी एडवोकेट की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। करीब 11 बजे के बाद वह शादी से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

गाड़ी में बैठे नावेद ने नहीं सुनी गोली की आवाज

आरोप है कि जैसी उनकी फॉर्च्यूनर कार बिजनौर रोड स्थित किसान पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। गोली कार के बोनट के निचले हिस्से में लगी। गोली की आवाज सुनकर चालक ने कार को दौड़ा लिया। इस दौरान नावेद अयाज ने गोली की आवाज न सुनी और न किसी को भागते देखा। घर पहुंचने के बाद चालक ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद बसपा प्रत्याशी ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।

अभी नहीं दी गई तहरीर

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि बसपा प्रत्याशी नावेद अयाज ने गाड़ी पर फायरिंग होने की बात कही है। इस दौरान वह खुद भी गाड़ी में बैठे होने की बात कह रहे हैं। लेकिन गाड़ी में बैठे व्यक्ति को गोली की आवाज का पता न चले, यह कैसे संभव हो सकता है। मामले में उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो गाड़ी को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। साथी ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें