फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में अंशिका और इंटर में मयंक चौधरी ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर का शनिवार को रिजल्ट घोषित हो गया है। इसके चलते मेधावियों के हौसले बुलंद हैं। जिले के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में दबदबा बनाया है। हालांकि की प्रदेश की मेरिट में स्थान नहीं बना सके हैं। हाईस्कूल में अंशिका सिंह ने 91 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि इंटर में मयंक चौधरी ने 90.60 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की सालाना परीक्षा फरवरी में शुरू हुई और मार्च में खत्म हुई। हाईस्कूल और इंटर में सभी विषयों के एक एक पेपर हुए। कॉपियों के मूूल्यांकन में लॉक डाउन ने ब्रेक लगा दिया। मूल्यांकन को लेकर तमाम सवाल उठे, लेकिन आखिरकार मई में मूल्यांकन शुरू हुआ। इसके बाद शनिवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल और इंटर में कुल 53711 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे, 51614 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 50200 छात्र छात्राएं पास हुए हैं। इसमें हाईस्कूल में कुल 25039 छात्र छात्राएं पास हुए हैं जबकि इंटर में 21561 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला की अंशिका सिंह ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं इंटर में एएनडीपी इंटर कॉलेज बछरायू के मयंक चौधरी को 90.60 प्रतिशत अंक मिला है। इसके अलावा हाईस्कूल में तीसरे स्थान पर दो, चौथे रैंक पर तीन, सातवें और 10 वें स्थान पर चार-चार विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें