फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 68 केंद्रों पर 50 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में इस बार जिले के 50036 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए 68 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है, जबकि इंटरमीडिएट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 1241 परीक्षार्थी कम हुए हैं। पिछले साल भी जिले में इतने ही परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 26,708 और इंटरमीडिएट में 23,328 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस तरह दोनों कक्षाओं में कुल 50,036 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले साल हाईस्कूल में 26,583 और इंटरमीडिएट में 24,694 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस बार हाईस्कूल में पिछले साल के मुकाबले 125 परीक्षार्थी बढ़े हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 1,366 विद्यार्थी कम हो गए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक हाईस्कूल के पंजीकरण में करीब 0.47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इंटरमीडिएट में लगभग 5.53 प्रतिशत की गिरावट आई है। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल पंजीकरण में करीब 2.42 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस बार हाईस्कूल में इंटरमीडिएट के मुकाबले 3,380 अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में विद्यार्थियों की घटती संख्या ही कुल पंजीकरण में गिरावट की प्रमुख वजह बनी है।
विज्ञापन

उधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर छात्र-छात्राओं और विद्यालयों से 21 नवंबर तक आपत्तियां मांगी थीं। विभागीय स्तर पर परीक्षा की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें