बहुविकल्पीय प्रश्न नंबर बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए पुराने सालों के मॉडल पेपर भी हल करते रहें। यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल के विद्यार्थी पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे, इसलिए उनमें परीक्षा को लेकर थोड़ा भय जरूर होगा। विज्ञान शिक्षक हरिओम सिंह ने बताया कि भय को दूर करने के लिए जरूरी है कि पुराने मॉडल पेपर से परीक्षा के पैटर्न को समझ लिया जाए। इसके बाद विज्ञान के अलग-अलग टॉपिक को विभाजित कर उसकी तैयारी करें। समय प्रबंधन का ध्यान रखते हुए नियमित लिखने का अभ्यास करें।
विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों को हल करते समय शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। हल करने से पहले शांत मन से सबसे प्रश्नपत्र को पढ़ना चाहिए। समय सीमित होता है इसलिए जो प्रश्न नहीं आते उसमें समय बर्बाद न करें। बहुविकल्पीय प्रश्न नंबर बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए विषयों का गहनता के साथ अध्ययन करें।