फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 18 सितंबर को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक विद्यालयों को 20 जुलाई तक परिषद के पोर्टल पर आधारभूत सुविधाओं और अवस्थापना संबंधी विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति तीन अगस्त तक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापन रिपोर्ट 10 अगस्त तक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके आधार पर 17 अगस्त को संभावित परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी होगी।
संभावित सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधक 22 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनका निस्तारण एक सितंबर तक होगा। इसके बाद सात सितंबर को संशोधित सूची प्रकाशित की जाएगी। अंतिम आपत्तियां 14 सितंबर तक आमंत्रित की जाएंगी और सभी दावों-आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 सितंबर को अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

इस वर्ष परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों की अलग-अलग मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट में विद्यालय की श्रेणी, शैक्षणिक स्तर, परीक्षार्थियों की क्षमता, उपलब्ध आधारभूत सुविधाएं और पिछले वर्षों के परीक्षा परिणाम को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अंक निर्धारण का मानक
इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय: 20 अंक
हाईस्कूल स्तर के विद्यालय: 10 अंक
राजकीय विद्यालय: 50 अंक
सहायता प्राप्त विद्यालय: 40 अंक
स्ववित्तपोषित विद्यालय: 20 अंक
500 परीक्षार्थी क्षमता: 10 अंक
750 क्षमता: 20 अंक
1000 या अधिक क्षमता: 30 अंक
सीसीटीवी व्यवस्था: 10 अतिरिक्त अंक
स्मार्ट क्लास की सुविधा: 10 अतिरिक्त अंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें