फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : भौतिक सत्यापन के बाद निर्धारित होंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र बनाए जाने से पहले स्कूलों का भौतिक सत्यापन होगा। इसके बाद ही परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने पर अंतिम मुहर लग सकेगी। तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में बनी समिति 15 अक्तूबर तक विद्यालयों का सत्यापन कर विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिलहाल परीक्षा केंद्राें के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इसके लिए समयबद्ध कार्यक्रम भी जारी किया गया है। परीक्षा केंद्रों के ऑनलाइन निर्धारण के लिए सभी केंद्रों को 25 सितंबर तक परिषद की वेबसाइट पर सारा डाटा अपलोड करने का समय दिया गया था। स्कूलों की ओर से अपलोड किए गए सूचनाओं की हकीकत जानने को तहसीलवार टीमें बनाई गई हैं। जो स्कूलों का स्थलीय सत्यापन करेंगी।
इसके लिए टीमों को 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। समिति में संबंधित तहसील के एसडीएम के अलावा तहसीलदार नामित, डीएम की ओर से नामित अभियंत्रण विभाग के जेई, तहसीलदार और डीआईओएस द्वारा नामित एडीआईओएस अथवा राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल किए गए हैं। 15 अक्तूबर तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 अक्तूबर तक आख्या को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि बोर्ड के मानकों को देखते हुए ही केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें