फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़कों पर गड्ढों की भरमार, चलना दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले की मुख्य सड़कें खस्ताहाल है। वहीं, बारिश के बाद जिलेभर की करीब 363 किलोमीटर सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे बन गए है। इसके चलते वाहन चालकों का सड़कों पर चलना दुश्वार है। कुछ सड़कों पर धूल, मिट्टी और कीचड़ के चलते पैदल भी चलना मुश्किल है। वैसे तो हर साल सड़कों पर गड्ढा मुक्ति के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होते है, बावजूद इसके शहर से देहात तक तमाम सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिम्मेदार कोई सुध नहीं ले रहे है।

अनजान व्यक्ति अगर रात के अंधेरे में इन सड़कों से गुजर जाए तो बिना चोट खाए रह ही नहीं सकता। चार पहिया वाहन इसमें फंस जाते हैं। जबकि, बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इन गड्ढों की वजह से रोज हादसे होते हैं। धूल की वजह से लोग दमा, सांस जैसी बीमारियों के चपेट में आने लगे हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, क्षेत्र पंचायत के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों को सड़कों से गड्ढे को भरना है। बावजूद इसके अधिकारी पूरी तरह उदासीन हैं।
विज्ञापन

बिजनौर, अतरासी, कैलसा रोड की हालत बेहद खराब है। शहर में टीपर नगर चौराहा, पक्काबाग में बने गहरे गड्ढे से लोगों की जान को जोखिम है। पीडब्ल्यूडी के आकड़ों में भी जिले में ओवरऑल 363 किलोमीटर सड़कों में गड्ढे हैं। इस सड़कों को सात दिन के भीतर गड्ढामुक्त करना होगा। इसके लिए शासन ने 10 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग सड़कों को दुरुस्त करने में 3.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मुख्य मार्गों पर गड्ढे होने से आवागमन प्रभावित
फोटो

हसनपुर। हसनपुर में अतरासी मार्ग पर बस अड्डे के पास करीब तीन सौ मीटर के दायरे में सड़क जर्जर अवस्था में है। गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश में यहां पानी भर जाता है। तो आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। कई बार हादसे हो चुके है, लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। उधर, रहरा मार्ग पर गांव रूस्तमपुर में मार्ग में गड्ढे हो गए हैं, यहां गड्ढे की वजह से हादसों की आशंका बनी हुई है। उधर, उझारी ढबारसी मार्ग पर गांव बागड़पुर मुंजफ्ता के पास मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। आदमपुर में मुख्य बस स्टैंड पर गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

- सड़कों में गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों बारिश के कारण काम बंद हो गया था। सड़कों को गड्ढामुक्त करने काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। -मनोज कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें