अमरोहा। यूपी बोर्ड की सालाना परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। पहले दिन दोनों पाली में परीक्षाएं होंगी। हाईस्कूल और इंटर के हिंदी का प्रश्न पत्र है। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में परीक्षा संपन्न होनी है। इसके अलावा सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट देखरेख करेंगे। नकल मिलने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
जिले में हाईस्कूल और इंटर के लिए 53,723 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। इन छात्र-छात्राओं के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटर दोनों के छात्रों का पेपर है। मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री प्रतिबंधित है। छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र के अलावा परिचय पत्र लेकर आना होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ से सवा 11 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी पाली दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों को चार जोन और 11 सेक्टर में वितरित किया गया है। सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए लाइव टेलीकास्ट किया जाना है। जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से जिले की सभी परीक्षा केंद्र में परीक्षा की निगरानी की जा सकती है।
यह है कंट्रोल रूम का नंबर
अमरोहा। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और विश्वसनीयता केे लिए कोशिश की जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर 05922-259267 है। दिक्कत होने पर अवगत करा सकते हैं।
दोपहर एक बजे और शाम को सात बजे तक जमा करें उत्तर पुस्तिका
अमरोहा। उत्तर पुस्तिका जमा करने में मनमानी नहीं हो। इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। जीआईसी स्थित संकलन केंद्र में जमा करने वाले का नाम और समय अंकित किया जाना है। प्रथम पाली की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका दोपहर एक बजे तक जमा करना है। जबकि दूसरी पाली की उत्तर पुस्तिका का बंडल शाम सात बजे तक जमा करने का समय निर्धारित किया गया है।
यह है छात्रों का ब्योरा
हाईस्कूल 28453
छात्र 15655
छात्राएं 12798
इंटर 25270
छात्र 13892
छात्राएं 11378