फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : शहर के चार कॉलेज में होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Mon, 06 Mar 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय पर चार विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। दो केंद्रों पर हाईस्कूल और दो पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन चार केंद्रों में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी, जिससे मूल्यांकन के लिए आने वाली परीक्षकों को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन केंद्रों पर सभी इंतजाम किए जाएंगे। 18 मार्च से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होने की संभावना है। इसके लिए सभी तैयारियां मूल्यांकन से पहले ही पूरी कर ली जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। सभी केंद्रों पर कैमरों की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की तैनाती की व्यवस्था ऑनलाइन ही होगी। परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन ही लगाई जाएगी। मालूम रहे कि बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुई थीं, इसके लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें