फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:अमरोहा के बीटेक छात्र की हार्ट अटैक से मौत, 21 वर्षीय युवक की हाॅस्टल में बिगड़ी तबीयत

Sat, 06 Dec 2025 12:47 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी छात्र की हार्ट अटैक से माैत हो गई। जिस समय उसकी तबीयत बिगड़ी वह हाॅस्टल में माैजूद था। साथी उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन
नैतिक गुप्ता की हार्ट अटैक से माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर के रहने वाले 21 वर्षीय बीटेक के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई तब छात्र हॉस्टल में था। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजन सकते में आ गए। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मुख्य बाजार निवासी नितिन गुप्ता का बेटा नैतिक गुप्ता (21) गाजियाबाद में रहकर बीटेक कर रहा था। उसका वजन 100 किलोग्राम से अधिक था। शुक्रवार की शाम को वह गाजियाबाद के अपने हॉस्टल में कमरे में बैठा था।

इसी दौरान उसे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। बेहोशी की हालत में साथी छात्र उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया।
विज्ञापन


हसनपुर में अग्रवाल धर्मशाला के सामने उनकी कपड़ों की दुकान है। नैतिक गुप्ता दो भाइयों में छोटा था। उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। चार साल पहले नैतिक गुप्ता के पिता की भी हार्ट अटैक से ही मौत हुई थी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ रही है। कम उम्र में हार्ट अटैक होना चिंताजनक बात है। उन्होंने बताया कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें