फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 12 जनवरी से होंगी स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद में स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी से किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही दो संकलन केंद्र भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की और से शिक्षा सत्र 2025-26 की स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। जेएसएच पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन 12 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेंगी। जबकि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होकर तीन फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि कुलपति की मंशानुसार परीक्षाएं पूरी तरह से नकलविहीन आयोजित की जाएंगी। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पहली पाली में 11 बजे से एक बजे तक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दूसरी पाली में दो बजे से चार बजे तक आयोजित की जाएंगी।


जिले में 23 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जेएसएच कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जेएसएच पीजी कॉलेज अमरोहा, भगवती देवी महाविद्यालय मंडी धनौरा, एचडीएसडी महाविद्यालय दूल्हेपुर, हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज अमरोहा, मुसव्विर हुसैन बाकरी मैमोरियल महाविद्यालय सैदनगली, रमाबाई आंबेडकर महाविद्यालय गजरौला, वाईएमएस कॉलेज धनौरा, झम्मनलाल पीजी कॉलेज हसनपुर, कुंदन सिंह मैमोरियल महाविद्यालय कौराला, राजकीय महाविद्यालय रहरा, अब्दुल रज्जाक डिग्री कॉलेज जोया, जय शिव महाविद्यालय बुडेरना, गिल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन कैलसा, सरदार बेगम मैमो. डिग्री कॉलेज हसनपुर, बाबा हरदेव सिंह महाविद्यालय धनौरा, भारतीय इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन देहरी खुर्रम, मून डिग्री कॉलेज धनौरा, अमर सिंह मैमो. डिग्री कॉलेज शेरपुर रोड धनौरा, आनंद डिग्री कॉलेज चाउपुरा, बदलू हसन मैमो. डिग्री कॉलेज जोया, एसएलजे डिग्री कॉलेज हाकमपुर, आबान एजुकेशन इंस्टीट्यूट जोया व राजकीय संघटक महाविद्यालय हसनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

-
दो संकलन केंद्र बनेंगे
प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में नोडल सेंटर बनाए गए हैं। इसके लिए जिले में जेएसएच डिग्री कॉलेज व रमाबाई आंबेडकर राजकीय डिग्री कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गोपनीय व सील्ड लिफाफों को संबद्ध परीक्षा केंद्रों को प्रत्येक पाली से तीस मिनट पहले हस्तगत कराया जाएगा। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं को एक घंटे के अंदर संकलित कराना होगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें