फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली के पोल से अनियंत्रित कार टकराई, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। एयरबैग खुलने से कार में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। हादसा अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गांव खालकपुर के पास हुआ। कार चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार गाजियाबाद से कांठ की ओर जा रही थी। हादसे के समय कार में एक मरीज भी था। गनीमत रही कि टक्कर के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल दो हिस्सों में टूट गया और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक की पहचान कांठ थानाक्षेत्र के गांव गड़ी सलेमपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार सवारों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें