फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की गला दबाकर हत्या में जेल गए चाचा की सास अपने तांत्रिक भाई सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। संतान प्राप्ति के लिए सात वर्षीय भतीजे की गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में जेल भेजे गए मदन ने मासूम को मौत के घाट उतारने से पहले उसकी टीशर्ट चोरी कर उसकी सास को दी थी। तांत्रिक क्रिया में लिप्त सास ने संतानहीन दामाद से कहा था कि जिस बालक की बलि दी जाएगी, पहले उसके कपड़े चोरी करने होंगे। पुलिस ने हत्यारोपित चाचा की सास और उसके तांत्रिक भाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चौहानपुरी निवासी संजय सिंह के सात वर्षीय बेटे टिंकू उर्फ टिल्लू की हत्या के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि बालक की हत्या का तानाबाना मृतक के चाचा मदन की सास कुसुम उर्फ राजबाला पत्नी चमन निवासी रझोहा हसनपुर ने अपने भाई हप्पू उर्फ राजवीर चौहान निवासी डोमखेड़ा के साथ मिलकर बुना था। शादी के तीन साल बाद संतान न होने से परेशान मदन को उसकी सास ने कहा था कि संतान हो सकती है, इसके लिए उसके बताए अनुसार करना होगा। बकौल सीओ सतेंद्र सिंह कुसुम ने मदन से कहा था कि वह पूजा पाठ और तांत्रिक क्रिया जानती है। जिससे उसके घर संतान पैदा होगी, लेकिन इसके लिए किसी बालक की बलि देनी पड़ेगी। उसने शर्त रखी थी कि जिस बालक की बलि दी जाएगी, पहले उसके कपड़े चोरी कर कुसुम को देने होंगे। नवरात्र चल रहे हैं। यह कार्य अभी करना है। सास के कहे अनुसार मदन ने भतीजे टिंकू उर्फ टिल्लू की की टी शर्ट चोरी की। जिसे अपनी सास को रझोहा भी पहुंचा दिया। इधर मंगलवार की रात मदन की सास कुसुम उर्फ राजबाला ने अपने भाई हप्पू के साथ मिलकर पूजा पाठ और तांत्रिक क्रिया की, उधर मदन ने चचेरे भाई विपिन के साथ मिलकर भतीजे टिंकू उर्फ टिल्लू की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ का कहना है भाई के साथ मिलकर बालक की हत्या का ताना बाना बुनने वाली सास और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि दोनों को न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें