फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भांजी से छेड़खानी के विरोध पर मामा पर रॉड से हमला

Mon, 01 Jun 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। भांजी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने मामा पर रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक की 13 वर्षीय भांजी शनिवार शाम मोहल्ले की एक दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी अपने मामा को दी। इस पर किशोरी का मामा शिकायत करने पहुंच गया। किशोरी के मामा का आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल मामा को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें