फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ रामायण का अखंड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बालाजी भक्त मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में छप्पन भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, कस्बे में स्थित बालाजी मंदिर में अखंड रामायण का पाठ हुआ। हवन के बाद विशाल भंडारा हुआ। जिसमें दूरदराज से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्री बालाजी भक्त मंडल ट्रस्ट के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत श्री हनुमान जन्मोत्सव में श्री बालाजी धाम पुष्कर नगर में श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण शृंगार किया गया। महाआरती के बाद श्री बालाजी महाराज को छप्पन भोग लगाए गए। पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संजीव, ममता, सौरभ, नवीन, रोहित, तरूण, अभिषेक, सीमा, रीता, अंजलि आदि मौजूद रहे। वहीं, कस्बे में स्थित बालाजी मंदिर परिसर में सोमवार को दस बजे से अखंड रामायण का पाठ आरंभ हुआ। मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में हवन किया गया। बाद में भंडारे का आयोजन किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष सीमा चौधरी, पंडित त्रिलोक चंद शर्मा, विजय पांडेय, कौशल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें