फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जाम से जूझा गजरौला का इंदिरा चौक, फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर का इंदिरा चौक जाम की चपेट में रहा। चैत्र माह का पांचवां मंगलवार और फाजलपुर रेल फाटक बंद होने के कारण पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगे जाम में वाहनों के पहिए थम गए। लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चैत्र माह का पांचवां मंगलवार होने के कारण दूरदराज के लोग ललिता देवी पर प्रसाद चढ़ाने व मनौती मांगने आए। 11 बजे तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। उधर ट्रेन गुजारी जाने के कारण फाजलपुर रेल फाटक बंद करना पड़ा। जिसके चलते इंदिरा चौक पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उस समय कड़ाके की धूप निकल रही थी। जिसके चलते जाम में फंसे लोगों के पसीने निकल गए। उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि ललिता देवी पर प्रसाद चढ़ाने आए लोगों के वाहनों के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें