फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मरीजों का नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड, कल की डेट मिलने से बढ़ी परेशानी

Sun, 23 Feb 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। रोजाना कल आने का बहाना बनाकर मरीजों को वापस किया जा रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट के पद स्वीकृत हैं, जबकि तैनाती एक डॉक्टर की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों के मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हैं। एक विंग इमरजेंसी तो एक महिला वार्ड में बनी है। महिला विंग के रेडियोलॉजिस्ट नौकरी छोड़कर चले गए हैं, जिसके बाद इमरजेंसी विंग के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विजयपाल पर जिम्मेदारी आ गई है, वह कई बार कानूनी प्रक्रिया के चलते बाहर रहते हैं। जिसके बाद से दिक्कत बनी हुई है।
आलम यह है कि हर रोज 50 से 60 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते हैं, जिनमें चंद मरीजों की जांच हो जाती है। अन्य मरीजों को दस या उससे अधिक दिन की तारीख देकर वापस भेज दिया जा रहा है। शनिवार को पेट दर्द व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौट गए। जिला अस्पताल की महिला विंग के अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद रहा। यहां कुछ महिलाएं डॉक्टर के इंतजार में बैठी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें