फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीआरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से सात लाख ठगे

Sat, 31 May 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

सीआरपीएफ में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से पिता-पुत्र ने सात लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी नहीं लगने पर युवकों ने रकम वापस मांगी तो उनको जातिसूचक शब्द कहकर भगा दिया। एसपी के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांव अम्हेड़ा निवासी लाखन सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। साल 2022 में उसकी मुलाकात गजरौला थानाक्षेत्र के गांव मीरापुर बलदाना निवासी ऋषिपाल सिंह व उसके बेटे रोहित से हुई। लाखन का आरोप है कि ऋषिपाल ने बताया कि उसका बेटा सीआरपीएफ में है। वह कई युवाओं की नौकरी सीआरपीएफ में लगवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी उच्चाधिकारियों से पहचान है। उसने व उसके मित्र रामपाल ने ऋषिपाल व उसके बेटे रोहित नौकरी लगवाने के लिए सात लाख रुपये दे दिए। एक साल तक नौकरी नहीं लगने पर दोनों ने अपने रुपये वापस मांगे, तो पिता-पुत्र बहाने बनाने लगे। एक दिसंबर 2024 को वह व रामपाल रुपये मांगने गए तो पिता-पुत्र ने उनके साथ अभद्रता की और जातिसूचक शब्द कहकर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर ऋषिपाल सिंह व रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें