फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तहेरे भाई की बरात में बाइक से जा रहे दो युवक को टैंकर ने रौंदा, घायल

Sun, 09 Feb 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

तहेरे भाई की बरात में जा रहे बाइक पर सवार युवकों को टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रहरा क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी साजिद के तहेरे भाई शब्बू की शनिवार को बछरायूूं में बरात जा रही थी। बरात में साजिद और उसके परिवार का मतीन बाइक से बरात में जा रहे थे। हसनपुर गजरौला मार्ग पर गांव मनौटा के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायल साजिद को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हादसे में घायल युवकों का उपचार कराया जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें