हसनपुर। कस्बे में बृहस्पतिवार को साढ़े पांच घंटे के भीतर हार्ट अटैक से दो युवकों की मौत हो गई। मोहल्ला कंकर वाला कुआं निवासी कलीम बेग (45) एसी मैकेनिक थे। उन्हें बृहस्पतिवार शाम 6 बजे घर पर ही हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं।
वहीं, मोहल्ला नवाबान निवासी अजीम खान (44) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे और जिनकी हाल ही में बाईपास सर्जरी हुई थी। उनकी बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों में शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.धुर्वेंद्र सिंह का कहना है मामला जानकारी में नहीं है।