फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी के दो साल बाद फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 02 Nov 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। शादी के दो साल बाद अतरासी निवासी बुशरा (27) का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझाकर शांत किया। मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी शराफत ने दो साल पहले अपनी बेटी बुशरा की शादी अतरासी गांव निवासी फिरासत के बेटे मोहसिन के साथ सात जून 2023 को की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। इस बीच बुशरा ने एक बेटे को जन्म दिया। दहेज को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए कई बार दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा।
शनिवार की सुबह बुशरा का शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि बुशरा की मौत के बाद ससुराल वालों ने मायके वालों को जानकारी नहीं दी। ग्रामीणों की सूचना पर मायके वाले अतरासी पहुंचे तो शव चारपाई पर पड़ा था। जबकि ससुराल वाले गायब थे। इस दौरान मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मृतका की मां अमीर जहां की तहरीर पर पति मोहसिन, ससुर फिरासत और मुकीम, नदीम,, आशिया व नसरीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें