फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पर्स काटकर आभूषण चोरी करने वालीं मुरादाबाद की दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सराफा बाजार में महिलाओं के पर्स काटकर आभूषण चोरी करने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो सोने के कंगन, एक अंगूठी, 22 हजार रुपये और काला बैग बरामद हुआ है। आभूषणों की अनुमानित कीमत 2.82 लाख रुपये है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार गुलफशा और तरन्नुम मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र के वारसी नगर की निवासी हैं। दोनों के खिलाफ अमरोहा की शहर कोतवाली में चोरी के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने 24 सितंबर को ई-रिक्शा में सवार महिला का पर्स ब्लेड से काटकर सोने की चेन चोरी करने की घटना में शामिल होना भी स्वीकार किया।
एसपी के अनुसार, दोनों बाजार और सराफा बाजार में आभूषण खरीदने वाली महिलाओं पर नजर रखती थीं। ग्राहक के ई-रिक्शा में बैठने पर वे भी सवार हो जातीं और मौका मिलते ही ब्लेड से पर्स काटकर आभूषण चोरी कर लेती थीं। इसके बाद ई-रिक्शा बदलकर भाग जातीं और चोरी के आभूषण बेच देती थीं। गुलफशा के खिलाफ रामपुर, मेरठ और संभल में, जबकि तरन्नुम के खिलाफ मेरठ में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जनसहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें