अमरोहा। शादी और खुशी के समारोह में हर्ष फायरिंग के मामले में नहीं थम रहे हैं। अब एक शादी समारोह के दौरान असलहा लहराने व पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसके दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शादी विवाह समारोह में रौब गांठने के लिए लोग असलहा का गलत इस्तेमाल करते हुए फायरिंग तक कर डालते हैं। इस तरह के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें शादी समारोह के बीच युवक डांस करते हुए असलहा लहरा रहा है, तो दूसरे वीडियो में एक युवक पिस्टल से लगातार छह राउंड फायरिंग करता दिख रहा है। मंगलवार सुबह शहर से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुपों पर 14 और 15 सेकेंड के वायरल हुए दोनों वीडियो शहर एक मोहल्ले के बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सुराग न मिलने पर यह तथ्य सामने आया है कि यह दोनों वीडियो किसी दूसरे शहर से जुडे़ हैं और इन्हें अमरोहा का बताकर डाला गया है।
सीओ अरुण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने पर ऐसा भी माना जा रहा है वीडियो किसी और शहर के हैं जिन्हें अमरोहा से जोड़कर वायरल किया गया है।
विज्ञापन
दो युवकों का बाइक पर किया स्टंट, वीडियो वायरल
आदमपुर।
सौंधन मार्ग पर बाइक से दो युवकों ने स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
मंगलवार को वायरल हुआ यह वीडियो 10 सेकेंड का है। इसमें दो युवकों द्वारा हाथ छोड़कर बाइक चलाकर स्टंट किया जा रहा है। काफी तेज गति में बाइक दौड़ा रहे हैं और साथ ही हाथ छोड़कर स्टंटबाजी कर रहे हैं। उन्हें न तो अपनी जान की फिक्र है और न दूसरों की कोई परवाह है। बेखौफ होकर बाइक दौड़ाई जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।