फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन ट्रेफिक में स्कार्पियो-ट्रक की टक्कर से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण के चलते वन-वे ट्रैफिक के दौरान स्कार्पियो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो सवार दो लोग घायल हो गए। इसके बाद स्कार्पियो से गुस्से में उतरे लोगों ने चालक को ट्रक से खींचकर जमकर पीटा। इस दौरान हाईवे पर अफरातफरी मची रही और दो किलोमीटर तक जाम लग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

सोमवार को हाईवे पर कांकाठेर के निकट दिल्ली की दिशा में जाने वाली सड़क के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां मरम्मत कार्य चल रहा था। इसलिए दूसरी साइड पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया था। बताते हैं कि इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही स्कार्पियो और मुरादाबाद की दिशा से आ रहे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो में सवार चार लोगों में से दो लोग घायल हो गए। स्कार्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सड़क पर ही मारपीट होने और दोनों वाहनों के खड़ा होने की वजह से कुछ ही देर में वहां जाम लग गया। लगभग दो किलोमीटर की दूरी तक हाईवे जाम रहा। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस और लोगों के समझाने पर स्कार्पियो में सवार लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें