फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर जोया में दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसडीएम सदर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अल्ट्रासांउड केंद्रों पर छापे मारे। अमरोहा और जोया में चार सेंटर चेक किए। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर जोया के दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील कर दिया। सेहत महकमे ने दोनों संचालकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम सदर विवेक यादव ने एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी, डॉ. राजकुमार के साथ अमरोहा नगर और जोया क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा मारा। नगर के आजाद रोड स्थित कृष्णा अल्ट्रासाउंड, जोया रोड स्थित पेनेशिया हॉस्पिटल के अलट्रासाउंड सेंटर को चेक किया। टीम ने सेंटर से संबंधित कागजात और मशीन को चेक किया। दोनों सेंटरों पर स्थिति संतोषजनक मिली। इसके बाद टीम जोया पहुंची और अमरोहा रोड स्थित नेशनल अल्ट्रासांउड सेंटर को सील कर दिया। एसीएमओ हरिदत्त नेमी ने बताया कि इस अल्ट्रासाउंड का रजिस्ट्रेशन छह महीने पहले ही खत्म हो गया था, बावजूद इसके संचालन होता पाया गया है। बाद में टीम ने देल्ही सर्जिकल सेंटर का अल्ट्रासाउंड सेंटर चेक किया। यहां बिना मानक और रजिस्टर्ड डॉ की अनुपस्थिति में अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालित पाया गया। इसलिए इसे भी सील कर दिया गया है। दोनों अल्ट्रासाउंड संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें