फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में दिल्ली राजमार्ग पर टकराए दो ट्रक

Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
विज्ञापन
अमरोहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो अमरोहा
विज्ञापन
मौसम के बदलाव के कारण छाई कोहरे की चादर ने हाईवे पर सफर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वाहन चालक बेहद संभलकर वाहन चला रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद मंगलवार रात घने कोहरे के चलते हाईवे पर दो वाहनों की भिंड़त हो गई। बेहतर ये रहा कि अन्य वाहन चालकों ने किसी तरह खुद को नियंत्रित किया और एक बड़ा हादसा बच गया। लेकिन हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। 
विज्ञापन

गंगा किनारे कोहरा अधिक होने की वजह से हाईवे पर वाहन दौड़ाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। बीस मीटर दूरी का भी दिखाई नहीं देने पर वाहनों की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। वाहनों को हैडलाइट जलाकर गुजरना पड़ रहा है। मंगलवार रात डेढ़ बजे मेला होटल के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे आया एक ट्रक घुस गया। इसमें काशीपुर का ट्रक चालक अहसान अली घायल हो गया। 
जाम की स्थिति बनते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को हाईवे से हटाया गया। उधर, सुबह सात बजे हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर हसनपुर की दिशा में जाते समय कोहरा अधिक होने से ट्रैक्टर खाई में मुड़ गया और गन्ने की ट्राली सड़क पर पलट गई। इससे भी जाम की स्थिति बन गई। बुधवार दोपहर बारह बजे तक कोहरा छाया हुआ था। इसके बाद शाम छह बजते ही फिर से कोहरे ने पैर पसार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें