अमरोहा। हाईवे पर गश्त के दौरान डिडौली पुलिस ने मुरादाबाद के दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चाकू, नए मोबाइल, पेन ड्राईव और चिप बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान उन्होंने संभल में एक दुकान से चोरी की घटना को कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
एएसपी अजय प्रताप सिंह ने डिडौली कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि कप्तान सुनीति के निर्देेशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। रविवार की रात इंस्पेक्टर अजय कुमार, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद मोईन खां, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह और कांस्टेबल उदयवीर सिंह के साथ रात्रि गश्त पर थे। तभी उन्होंने हाईवे स्थित नीलीखेड़ी के ओवरब्रिज के नीचे रईस उर्फ कल्लू निवासी हाल पता मोहल्ला शनि चरका बाजार पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद और सलीम निवासी गली नंबर नौ नूरी मस्जिद के पास जाहिद नगर थाना कटघर जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो चाकू, पांच नए मोबाइल, तीन पेन ड्राईव, एक चिप और 100 रुपये बरामद हुए। एएसपी के मुताबिक दोनों चोरी के माल को बेचकर रुपये आपस मे बांट लेते है। आरोपियों के कब्जे से बरामद नये मोबाइल गांव शहबाजपुर थाना असमौली जनपद संभल की दुकान से चोरी किए थे। दोनों ने संभल में चोरी की घटना का इकबाल किया है