फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई से 72,500 की ठगी में अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वाईफाई कनेक्शन लेने के नाम पर पीडब्ल्यूडी के जेई से हुई 72,500 रुपये की ठगी में पुलिस ने ढाई माह बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम कर रही हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अब्दुल्लाह कलक्ट्रेट के पीछे ऑफिसर्स कॉलोनी में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी से वाईफाई कनेक्शन लेना चाहते थे। 30 अक्टूबर 2020 की दोपहर उनके पास 9584026142 नंबर से कॉल आई थी। कालर ने संबंधित कंपनी का लिंक भेज कर एप डाउनलोड करने के लिए कहा था। जिसके बाद अवर अभियंता ने अपने एंड्रॉयड फोन में लिंक से एप को डाउनलोड कर लिया। जिसके कुछ ही देर बाद उनके एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 40 हजार रुपये की धनराशि कटौती का मैसेज आया। जबकि उसके बाद तीन ट्रांजेक्शन कर 12500 की धनराशि काट ली गई थी। वही, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भी 20 हजार रुपये कटौती का मैसेज मिला। लगातार खातों से 72500 रुपये की कटौती होने से जेई के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने अपने सभी क्रेडिट और डेबिट कार्डों को ब्लॉक करा दिया। तत्कालीन एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। तभी से साइबर सेल टीम मामले की जांच कर रही थी। अब पीड़ित अवर अभियंता में आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें