फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, सगे भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जमीनी के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया गया। मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर आरोपियों की बाइक और धारदार हथियारों को कब्जे में ले लिया है। घायलों की तरफ से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना आजाद रोड स्थित मोहल्ला दानिशमंदन की है। यहां मोहल्ला बगला में रहने वाले सगे भाई आमिर और अब्दुल वारिस ढोलक कारोबारी हैं। उनका कारखाना मोहल्ला दानिशमंदन में है। उनका परिवार के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे परिवार के लोग धारदार हथियारों से लैस होकर जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। धारदार हथियारों से हमला किया गया। मारपीट में आमिर और अब्दुल वारिस लहूलुहान हो गए। बवाल होता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पीड़ित कारोबारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि शिकायत करने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित आमिर के मुताबिक पुलिस ने मौके से आरोपियों की बाइक और धारदार हथियार कब्जे में ले लिए है। वहीं पुलिस ने दोनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें