फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा एक्सप्रेस वे पर रोटावेटर से लदा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

Thu, 14 May 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। गंगा एक्सप्रेस वे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। लुधियाना से बिहार जा रहा रोटावेटर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन

बताते हैं कि बिहार निवासी चालक संजीव यादव ट्रक में रोटावेटर लादकर पंजाब के लुधियाना से बिहार की ओर जा रहे थे। बुधवार को जब वह सैदनगली थाना क्षेत्र के कुआडाली के पास पहुंचे, तो उन्हें अचानक नींद की झपकी आ गई। पलक झपकते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक्सप्रेस वे पर ही पलट गया।
ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरों ने कंट्रोल रूम को दुर्घटना की सूचना भेज दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मंगरौला टी-प्वाइंट पर तैनात एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीम क्रेन के साथ मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर रास्ते से हटाया गया ताकि यातायात बाधित न हो। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें