हसनपुर। महिला की बरामदगी की मांग को लेकर गांव में दो पक्षाें के बीच चल रही पंचायत में विवाद बढ़ गया। मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। पथराव भी हुआ। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों हिरासत में लिया है। चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक युवती की परिवार के लोगों ने दिल्ली में शादी की थी। युवती के घरवालों का कहना है कि करीब बीस दिन पहले विवाहित युवती को गांव का एक दूसरी जाति का युवक दिल्लीे से अपने साथ भगाकर ले गया था। विवाहिता के मायके वालों ने गांव के ही लड़के पक्ष के लोगों से बात की थी। ग्रामीणों का कहना है कि लड़के पक्ष ने छह जनवरी तक विवाहिता को वापस करने का वायदा किया था। इसी को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में गांव में पंचायत बैठक गई। पंचायत में कहासुनी होने पर मारपीट होने लगी।
लाठी डंडे चलने लगे। देखते ही देखते पथराव भी हुआ। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सूचना पर पीआरवी भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।