फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर और मंडी धनौरा के दो सचिवों ने बंद कराईं 17 ग्राम पंचायतों की आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी हैक कर 498 जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के बाद हसनपुर और मंडी धनौरा ब्लॉक की 17 ग्राम पंचायतों की आईडी बंद करा दी गई हैं। नए मोबाइल नंबर और ईमेल से आईडी बनाई जाएंगी। वहीं, मंडी धनौरा ब्लॉक की मुसल्लेपुर ग्राम पंचायत की आईडी से आगरा के एक बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र जारी होने का मामला भी सामने आया है। जांच कर रही पुलिस को चार दिन बाद भी जालसाजों का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले में 576 ग्राम पंचायतें हैं। हसनपुर के पंचायत सचिव कार्मेंद्र सिंह के अधीन 13 और मंडी धनौरा के सचिव राजीव चौधरी के अधीन चार ग्राम पंचायतें हैं। कार्मेंद्र सिंह के मुताबिक, शनिवार को दोपहर 12:53 और 1:08 बजे उनके मोबाइल पर ओटीपी आए। इसके बाद बसेड़ा खुर्द, रामपुर भूड़ और सोहरका समेत उनके अधीन ग्राम पंचायतों की आईडी पासवर्ड डालने पर अमान्य बताने लगीं।
राजीव चौधरी ने बताया कि उनके मोबाइल पर पांच, छह और सात अक्तूबर की रात ओटीपी आए थे। इसके बाद मोहम्मदपुर पट्टी क्लस्टर की चार ग्राम पंचायतों की आईडी नहीं खुलीं। जिले में करीब 50 अन्य ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र संबंधी आईडी भी अमान्य बता रही हैं।
विज्ञापन


तोफापुर में 498 प्रमाणपत्र जारी होने से मचा हुआ है हड़कंप
जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी से छह और सात अक्तूबर को 498 जन्म प्रमाणपत्र जारी होने का मामला सामने आया था। ग्राम पंचायत सचिव अमरजीत सिंह के मुताबिक, उनकी आईडी करीब एक सप्ताह तक निष्क्रिय रही थी। उन्होंने सीएमओ कार्यालय में शिकायत की थी। 12 अक्तूबर को आईडी सक्रिय होने के बाद 14 अक्तूबर को जांच में अनधिकृत प्रमाणपत्र जारी होने की जानकारी मिली। फिलहाल इनकी आईडी बंद है। जांच में उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लोगों के नाम पर प्रमाणपत्र जारी होने की बात सामने आई थी। तोफापुर मामले में शुक्रवार देर रात जोया ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी राजवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.....
आईडी हैक करने के मामले में सभी सचिवों को अपनी-अपनी आईडी चेक करने के लिए कहा गया है। तीन सचिवों की आईडी बंद है। अब सभी के पासवर्ड बदले जाएंगे। जिससे किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

-नितिन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें