फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी सहित दो लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।जोया का कारोबारी सहित आठ लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4357 पहुंच गई है। कुल 63 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने पर तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 229 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गया। जबकि एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 579 लोगों की जांच कराई गई है। इसमे भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। पॉजिटिवों में जोया का एक कोराबारी शामिल हैं। सीएमओ डॉ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के दो मरीज और मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4357 पहुंच गई है। कुल 63 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं 408 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अबतक 245293 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 557 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें