फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के बंद मकान से नकदी-जेवर सहित पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने अधिवक्ता के बंद पड़े घर को निशाना बना लिया। अलमारी में रखी नकदी और सोना-चांदी के जेवरात सहित पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ बेटे के पास गाजियाबाद गए थे। रविवार की शाम वहां से लौटने के बाद घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने मुआयना किया। पीड़ित अधिवक्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चोरी की यह वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट की है। यहां पर अधिवक्ता सतीश चंद अग्रवाल का परिवार रहता है। घर में पत्नी पत्नी अंजना अग्रवाल और छोटे भाई की पत्नी मनोरमा अग्रवाल रहते हैं। उनका बेटा अंकित अग्रवाल गाजियाबाद में नौकरी करता है। बताते है कि जिला न्यायालय में शीतकालीन अवकाश होने के चलते सतीश अग्रवाल परिवार के साथ गाजियाबाद चले गए थे। इस दौरान उनके मकान पर ताला लगा हुआ था। लेकिन, किसी समय चोरी मकान की छत पर चढ़ घर में दाखिल हो गए। आरोप के मुताबिक चोरों ने अलमारी मेें रखी 35 हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात और कीमती कपड़ों सहित पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार की शाम अधिवक्ता घर लौटे तो घटना की जानकारी हो सकी। घरी के कमरों सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से नकदी और जेवरात गायब थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मुआयना किया। पीड़ित अधिवक्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें