फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बच्चों का विवाद सुलझाने को बैठी पंचायत में चले डंडे, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। बच्चों का विवाद सुलझाने के लिए बैठी पंचायत में डंडे चल गए। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में रविवार को गांव के ही अतीक अहमद और कामिल के परिवार के बच्चों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव के जिम्मेदार लोग रात करीब 9:30 बजे पंचायत हो रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मारपीट होने लगी। जमकर लाठी डंडे चले। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। मारपीट में अतीक अहमद, रफी मुहम्मद घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें