फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: रुपये के लेनदेन में चाकूबाजी, कोल्ड स्टोर के पल्लेदार की हत्या, आरोपी भी गंभीर

Thu, 30 Jun 2022 03:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में रुपये के लेनदेन को लेकर दो लोगों के बीच छूरेबाजी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में पल्लेदार की मौत हो गई, जबकि आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह घटना बुधवार की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जट बाजार में हुई। मोहल्ला छंगा दरवाजा में दिलशाद (34) का परिवार रहता है। दिलशाद कांठ रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर पर पल्लेदारी करता था। उसके परिवार में पत्नी सोनिया के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। आरोप के मुताबिक दिलशाद ने कुछ दिन पहले मोहल्ला जट बाजार निवासी जावेद उर्फ मुशर्रत को पांच हजार रुपये उधार दिए थे।

जिसके बाद दिलशाद ने कई बार जावेद उर्फ मुशर्रत से अपने रुपये वापस मांगे। बावजूद इसके उसने रुपये वापस नहीं दिए। बुधवार की रात दिलशाद बाजार से सामान खरीदने जा रहा था। आरोप है कि तभी जावेद उर्फ मुशर्रत ने दिलशाद पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों से बीच छूरेबाजी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया। 
विज्ञापन


घटना में दिलशाद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि जावेद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। गंभीर रूप से घायल दिलशाद को उसके परिजन इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने घायल जावेद उर्फ मुशर्रत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन दिलशाद के शव को लेकर अमरोहा पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच चाकूबाजी हुई। दोनों ने एक दूसरे पर छूरे से प्रहार किया था, जिसमें दिलशाद की मौत हो गई। 

घटना में मृतक दिलशाद के भाई सोनू की तहरीर पर आरोपी जावेद उर्फ मुशर्रत के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की निगरानी में आरोपी जावेद का इलाज कराया जा रहा है। स्वास्थ्य बेहतर होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें