फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ मार्ग पर खुली मीट की दुकान को किया सीज

Fri, 01 Aug 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन माह में कांवड़ मार्ग पर खुली मांस दुकान को खाद्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया है। दुकान के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए दुकानदार को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

मामला थाना देहात क्षेत्र में कांठ रोड का है। सावन माह के चलते जिले में मीट की बिक्री पूरी तरह से बंद हैं। इसके बावजूद भी शहर निवासी मांस कारोबारी मोहम्मद फारुक देहात थानाक्षेत्र के गांव लालू नंगला में दुकान खोलकर खुलेआम मांस बेच रहा था। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री की सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गई।
दुकान को सीज कर दिया। वहीं, छापामारी की भनक लगते ही मांस कारोबारी फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में खाद्य विभाग की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें