फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक की टक्कर से शिवभक्त समेत दो घायल, रेफर

Tue, 22 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गजरौला मार्ग पर दीपपुर गेट के सामने रविवार रात बाइक की टक्कर लगने से शिवभक्त समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार को भी गंभीर चोट है। उसका भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

संभल जिले के गांव सैदपुर निवासी प्रीत बाइक से रविवार रात ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। गांव दीपपुर गेट के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरा घायल बाइक सवार सिहाली जागीर निवासी जुनैद है। दोनों घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, फिर दोनों को रेफर कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें