फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को रौंदा, दो की मौत

Fri, 11 Aug 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हयात नगर पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा बहजोई संभल मार्ग पर गांव बबैना के निकट हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात सवा दस बजे करीब गांव बबैना के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने गंभीर हालत में दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। हयातनगर थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह ने बताया कि स्कूटी से मिली आरसी के मुताबिक जानकारी लेने पर एक युवक का नाम नावेद पुत्र जावेद निवासी रहमत नगर गली नंबर 8 करुला थाना कटघर मुरादाबाद सामने आया है। वहीं दूसरे मृतक का नाम वसीम निवासी करूला मुरादाबाद है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अज्ञात वाहन और उसके चालक की छानबीन में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें