फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 01:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मामले में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। जबकि, पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना देहात थाना क्षेत्र के फूलपुर अदलपुर गांव की है। यहां पर हरगोविंद और सोनू के परिवार रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। नौ दिसंबर की शाम दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में हरगोविंद की तहरीर पर सोनू, ऋषिपाल, रोहित और पारस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि सोनू की तहरीर पर सतवीर, राजवीर, हरगोविंद और रिशालो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें