हसनपुर (अमरोहा)। गलत जगह नहर की खोदाई करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव बावनखेड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास से सिंचाई विभाग की ओर से नहर की खोदाई की जा रही है, लेकिन चिन्हित जगह से अलग हटकर ठेकेदार एवं अधिकारी खोदाई करवा रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए और सही जगह खोदाई कराई जाए।
बताते हैं कि गांव के नजदीक सिंचाई विभाग द्वारा नहर की खोदाई कराई जा रही है। बुधवार को विभागीय अधिकारियों ने नहर की खोदाई के लिए जगह चिन्हित की। इसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीण सफीउल्लाह खान एवं अफसर खान का आरोप है कि उनके खेत गाटा संख्या 172 एवं 177 में स्थित है और नक्शे के हिसाब से उसमें नहर नहीं निकल रही, जबकि अधिकारी जबरदस्ती खेतों में नहर निकाल रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सफी उल्लाह खान, इस्माइल, अफसर खान, साकिब, नौशाद ,अर्श, इमरान, रिफाकत आदि मौजूद रहे।