जोया। आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे पर छेड़खानी व सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप लगाया। एक पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो दूसरा पक्ष एसपी कार्यालय पहुंच गया। एसपी का निर्देश पर दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्ष के 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
यह मामला जोया कस्बे का है। नगर निवासी एक युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी माता व दो बहनें उसे परेशान करते हैं। उनके उत्पीड़न से परेशान होकर उसने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। 21 अगस्त की दोपहर उसके भाई ने घर में लगे कैमरे तोड़ दिए और गालियां दीं। विरोध करने पर मारपीट की। मामले में पुलिस ने मां-बेटी और बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट होने के बाद दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाने लगा।
कहा कि मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर उनका बेटा और बहू आए दिन उनके साथ मारपीट करती है। जबरदस्ती घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपियों ने उनकी बेटियों को बोल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। इतना ही नहीं उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी की जाती है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।