फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला की सोने की चेन व लॉकेट छीनकर भागे दो बदमाश

Thu, 22 May 2025 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बेटे की दवाई दिलाकर ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला से दो बदमाश सोने की चेन व लॉकेट छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अटारी मुरीदपुर निवासी पिंकी देवी नगर के सरस्वती विहार मोहल्ले में रहती हैं। उनका कहना है कि वह मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने बच्चे सक्षक की दवा लेने के लिए नगर के मोहल्ला बस्ती में गई थी। दवाई लेकर ई-रिक्शा में सवार होकर लौट रही थीं। ई-रिक्शा में दो बदमाश सवार हो गए। जिनमें एक 30 साल का था। उसने काली शर्ट व दूसरे ने बादामी रंग की शर्ट पहन रखी थी। वह मोहल्ले में ही ई-रिक्शा से उतर कर पैदल जाने लगी। दोनों बदमाश उनके पीछे लग गए। उनके बालक को गोदी में लेकर उनको बातों में लगा लिया। अचानक उनके मुंह पर सफेद रंग का राल रख दिया। उनसे सोने की चेन व लॉकेट छीनकर भाग गए। उनके शोर मचाने पर लोग दौड़े, लेकिन तब तक दोनों ओझल हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें