फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत में बने कुएं में गिरे तेंदुए के दो शावक

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। जिले में लगातार तेंदुए देखे जा रहे हैं। अब रजबपुर थानाक्षेत्र के बल्दाना हीरा गांव के गन्ने के खेत में बने एक सूखे कुएं में तेंदुए के दो शावक गिर गए। जिनकी उम्र करीब डेढ़ महीने की है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों बच्चों को निकालकर मेडिकल परीक्षण कराया। बाद में दोनों को जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बल्दाना हीरा गांव में किसान रघुवीर सिंह का परिवार रहता है। गांव से थोड़ी दूर उनका गन्ने का खेत है। सोमवार की शाम करीब चार बजे किसान रघुवीर सिंह का मजदूर जयपाल गन्ने के खेत की निराई कर रहा था, तभी उसने 15 फीट गहरे कुएं में तेंदुए के दो शावक को दिखा। जिसके बाद मजदूर जयपाल गांव आया और मामले की जानकारी ग्रामीण को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर उसी कुएं पर पहुंच गए, जहां तेंदुए शावक थे। सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में शावकों को डीएफओ कार्यालय लाया गया। यहां डॉक्टरों ने तेंदुए के बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया। पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि के बाद दोनों बच्चों को जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि कुएं में मिले तेंदुए के शावकों की उम्र करीब डेढ़ महीने की है, दोनों नर थे। फिलहाल, मेडिकल परीक्षण करने के बाद जंगल में छुड़वा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें