अमरोहा। नगर के हसनपुर-संभल मार्ग पर कोल्ड स्टोर के निकट तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जेई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया।
गजरौला निवासी अशोक कुमार विद्युत विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह अपने एक अन्य साथी के साथ रामपुरा बिजलीघर से गजरौला लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कोल्ड स्टोर के निकट पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार। हादसे में अशोक कुमार और जुल्फिकार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए उझारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। जबकि चालक मौके से भाग निकला।