फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, एक की टांग कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो बाइकों की भिड़ंत में दावत खाकर लौट रहे मुरादाबाद के दो युवक घायल हो गए। डॉक्टर को एक की टांग काटनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव समदा मिलक निवासी रिंकू सिंह 17 मार्च को बाइक से गांव के ही दिनेश कुमार के साथ अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के जलालपुर घना गांव में दावत में आए थे। दोनों खाना खाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायंती कलां गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। दोनों बाइकों की टक्कर में रिंकू व दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने दोनों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रिंकू सिंह की टांग काटनी पड़ी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अमरोहा नंबर बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें