फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे रहा जाम

Wed, 07 Mar 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला हाईवे चौपला पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच जाने की वजह से फ्लाईओवर के नीचे चौपला पर लगे बैरियर मंगलवार सुबह बंद कर दिए गए। यानी चौपाला के नीचे से दो पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। दो पहिया वाहनों को घूमकर आना पड़ा तो स्थान संकरा हो जाने की वजह से सुबह साढ़े आठ बजे जाम लग गया। करीब साढे़ दस बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

   पिछले चार माह से चौपला पर बन रहे फ्लाईओवर के लिए यातायात मोड़कर सुचारू रखा जा रहा है। करीब पंद्रह दिन पहले चौपला के नीचे लगे बैरियर को थोड़ा-थोड़ा हटा दिया गया था। जिससे दो पहिया वाहन, ई-रिक्शा व पैदल यात्री पुल के नीचे से गुजर रहे थे। लेकिन मंगलवार को निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच जाने की वजह से बैरियर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। जिससे परेशानी खड़ी हो गई। दो पहिया वाहनों एवं ई-रिक्शा को भी घूमकर आना पड़ रहा था। उल्टे-सीधे वाहनों का जमावड़ा लग जाने की वजह से यहां जाम लग गया। सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। कई बार तो दस-दस मिनट के लिए पहियों के ब्रेक लगे रहे। इससे नेशनल हाईवे पर पुल के नीचे से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल डंडा फटकार कर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें