फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीजे बजाने पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में पथराव, 11 गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। ककराली गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच जीतने की खुशी में डीजे बजाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले और दोनों पक्ष के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। झगड़े की वजह से दोपहर बाद तक दूल्हे की बरात नहीं जा सकी। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चर्चा है कि दूसरे पक्ष ने दूल्हे को मस्जिद में नमाज भी नहीं पढ़ने दी है। सुरक्षा के लिहाजा से गांव में पुलिस तैनात है। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार को इरशाद पक्ष ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतने के बाद दोपहर में डीजे बजाया था। उसी समय गांव में दिवंगत रईस की बेटी की बरात आई थी। इरशाद पक्ष के लोग डीजे लेकर रास्ते से गुजर रहे थे। बस डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। घटना के समय गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया था। लेकिन, मंगलवार की सुबह करीब दस बजे रईस के बेटे अरमान की बरात जानी थी और घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं। तभी दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव में बदल गया। इस झड़प में इसराइल, जुबेर, फरीन, नाजरीन, सुभान, गुलिस्ता, शाह जहां, मुस्तरी, सेफ अली, निदा और फातमा समेत तेरह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें नाजिम, सुहैल, फिरोज आलम, फैजुल हसन, शारुख, शालिम, मोहम्मद फजर और मोहम्मद आलिम शामिल हैं। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर दरोगा विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल रिजवान, दिलशाद, रामदयाल, बादल नैन, निशांत मान और प्रशांत के साथ मौके पहुंचे थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाजिम व उनके साथियों ने और अधिक उग्र होकर झगड़े की ओर बढ़ने का प्रयास किया था। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। जहां से सभी को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें